कोडरमा, अक्टूबर 10 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा और दानापुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का धनबाद तक विस्तार होने की उम्मीद जगी है। रेलवे इस प्रस्ताव की संभावना तलाश रहा है। कुछ जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन के विस्तार का सुझाव दिया था। इसके जवाब में डीआरएम अखिलेश मिश्र ने बताया है कि संबंधित सुझाव और प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेज दिया गया है। वर्तमान में 13234 दानापुर-कोडरमा इंटरसिटी एक्सप्रेस दानापुर से सुबह 6:40 बजे खुलती है और दोपहर 2:10 बजे कोडरमा पहुंचती है। वहीं, 13233 कोडरमा-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस कोडरमा से दोपहर 2:40 बजे खुलकर रात 9:45 बजे दानापुर पहुंचती है। कोडरमा के यात्रियों को मिल सकेगा सीधा फायदाइंटरसिटी एक्सप्रेस का धनबाद तक विस्तार होने से कोडरमा और उसके आसपास के स्टेशनों के यात्रियों को सीधी रेल स...