कोडरमा, सितम्बर 20 -- Kodarma News: कोडरमा। एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर रविवार को जिले में वाहन जांच अभियान चलाया गया। तिलैया थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास प्रशासन की टीम ने दोपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहन चालकों से आवश्यक कागजात और हेलमेट आदि की जांच की गई। वहीं, कोडरमा थाना के सामने भी पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस ने दोपहिया वाहनों को रोककर कागजात और यातायात नियमों के पालन की जांच की। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ यातायात नियमों का पालन कराना बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...