कोडरमा, अगस्त 12 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में अबतक करीब पांच हजार से अधिक लाभुकों के राशन कार्ड रद्द किए जा चुके हैं। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। कोडरमा के जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामरतन वर्णवाल ने बताया कि विभागीय आदेश के अनुसार इनकम ग्रुप, ग्रॉस टर्नओवर, सरकारी नौकरी, चार पहिया वाहन रखनेवाले व अन्य अयोग्य श्रेणियों में आने वाले लोगों के राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं। जांच में नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले राशन कार्डों पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। कोडरमा जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामरतन वर्णवाल ने हिन्दुस्तान से बातचीत के दौरान कहा कि अगर किसी योग्य लाभुकों को यह पता चले कि अयोग्य लोग भी राशन कार्ड रखे हैं, तो इसकी जानकारी जिला आपूर्ति कार्यालय या उनको खुद दें। जानकारी देनेवालों का नाम और प...