कोडरमा, नवम्बर 15 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधिकोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी के बंदरचुआं के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलवाटांड निवासी के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, व्यक्ति हजारीबाग के बरही से साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कोडरमा घाटी में बंदरचुआं के पास एक वाहन ने उसे चकमा दे दिया। इससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य सागर कुमार मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: पंचखेरो नदी पुल की रेलिंग से टकराई बाइक, चालक गंभीर रूप से घायल उन्होंने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने...