Kodarma News: कोडरमा घाटी में लगातार होते हैं हादसे, रोकथाम की पहल नहीं
कोडरमा, नवम्बर 2 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता । कोडरमा की घाटी को लोग अब हादसों के लिए जानने लगे हैं। यहां हादसे और जाम अब रोज का झाम बन गया है। पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी इसके लिए घाटी की भौगोलिक स्थिति को दोषी मानते हैं। शायद इसलिए घाटी में हो रहे हादसों में अंकुश लगाने की कोई विशेष पहल तक नहीं की जाती है। कोडरमा घाटी में जाम का झाम कोई नयी बात नहीं है। यह घाटी के लिए रोज का काम है। इससे पहले 25 अक्टूबर को नौवांमाइल के पास भारी वाहन खराब होने से सुबह करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा था। 28 जुलाई को मेघातरी के पास बस और ट्रक की टक्कर के बाद चार वाहन सड़क पर फंस गये थे। एक सितंबर को ताराघाटी के पास दो वाहनों के खराब होने से लंबी कतार लग गयी थी। एक नवंबर को भी घाटी में सुबह और शाम अलग-अलग समय पर जाम लगा। सुबह वाहनों की कतार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.