Kodarma News: कोडरमा घाटी में बेगूसराय से टाटा जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन भाइयों की बची जान
कोडरमा, जुलाई 13 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र में पड़नेवाली कोडरमा घाटी में हादसों पर रोक के लिए संबंधित विभाग की ओर से कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे लगातार हादसे हो रहे हैं। बागीटांड़-जमसोती नाला के बीच सोमवार को एक कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, बिहार के बेगूसराय जिले के गौड़ा निवासी अंगेश मिश्रा, संतोष मिश्रा और सुशील मिश्रा कार से टाटा जा रहे थे। इसी दौरान बागीटांड़-जमसोती नाला के पास अचानक सामने एक हाइवा आ गया। हाइवा को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क से नीचे उतरकर एक पेड़ से जा टकराई। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कोडरमा घाटी में टैंकर-हाईवा में टक्कर, चालक गाड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.