Kodarma News: कोडरमा घाटी में बस-ट्रक समेत चार वाहनों की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री
कोडरमा, जुलाई 28 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना के रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी के मेघातरी के समीप सोमवार देर रात एक बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर के बाद चार वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे के बाद घाटी में कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई और सभी वाहन सवारों को केवल मामूली चोटें आईं। हादसे की सूचना के बाद पहुंचे सड़क सुरक्षा दल के सागर कुमार गिरी ने बताया कि बिहार के सिवान से कोडरमा होते हुए टाटा जा रही शिवशक्ति नामक यात्री बस मेघातरी के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बस सामने से आ रहे एक ट्रक से किनारे से टकरा गई। टक्कर के बाद बस को बचाने के प्रयास में ट्रक भी अनियंत्रित हो गया और उसने आगे चल रहे दो अन्य ट्रकों को भी अपनी चपेट में ले लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.