कोडरमा, अक्टूबर 23 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी के नौवांमाइल में शुक्रवार की सुबह कोयला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक पर लदा कोयला सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। हालांकि, इस दुर्घटना में चालक की जान बच गई। उसे हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सागर गिरि ने घायलों का हालचाल जाना। कोडरमा पीसीआर पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सड़क पर बिखरे कोयले के कारण बाधित यातायात को सामान्य कराने का प्रयास किया।घायल चालक की पहचान कलाम मियां के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है। चालक ने बताया कि वह हल्दिया से ट्रक पर कोयला लोड कर बिह...