कोडरमा, सितम्बर 22 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल परिसर स्थित अंबेडकर नगर में सोमवार देर रात एक पुराना पेड़ अचानक एक घर के ऊपर गिर गया। हादसे में घर में मौजूद महिला मालती देवी घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि सदर अस्पताल परिसर में लगा एक पुराना पेड़ अचानक भरभराकर पास के घर पर जा गिरा। पेड़ की चपेट में आने से घर में मौजूद मालती देवी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पेड़ गिरने से घर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मरकच्चो के कानिकेंद जंगल में पेड़ों की कटाई से हरियाली पर संकट घर की छत और दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस और...