कोडरमा, अक्टूबर 15 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड के ढाब गांव निवासी छात्रा दीपिका कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला फुटबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य व देश में नाम रौशन की है। बता दें कि मलेशिया में पांच, आठ व 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए दीपिका ने शानदार प्रदर्शन किया है। विदेश में प्रदर्शन कर दीपिका अपनी देश भारत लौट आयी है। उनके शानदार प्रदर्शन कर देश का प्रतिनिधित्व करने को लेकर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दीपिका ने बताया कि वे पूर्व में नेशनल लेबल पर आयोजित अंडर-14 प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है। वर्तमान में दीपिका गुमला में रहकर फुटबॉल की ट्रेनिंग के साथ कक...