कोडरमा, अगस्त 12 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन (केडीसीए) का चुनाव 17 अगस्त को होगा। चुनाव को लेकर चुनाव पदाधिकारी रंजीत दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्यक्रम की तिथियां घोषित की हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार 14 अगस्त को शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक चुनाव पदाधिकारी के कार्यालय से नामांकन पत्र प्राप्त किया जा सकेगा। 15 अगस्त को इसी निर्धारित समय के दौरान भरे हुए नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 16 अगस्त को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक नामांकन वापस लेने का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे。

चुनाव प्रक्रिया का कार्यक्रम चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि 17 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से...