कोडरमा, जुलाई 11 -- Kodarma News: किशोर लापता मामले में आरोपी से पुलिस की पूछताछ, मामले की जांच जारी कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर के लापता होने के मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार विद्यापुरी वार्ड संख्या-9 निवासी संतोष कुमार पाठक ने अपने 16 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार पाठक के लापता होने की शिकायत तिलैया थाना में दर्ज कराई थी। परिजनों ने नगरीगंज निवासी दीपक कुमार पर आयुष को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि दीपक कुमार कथित रूप से आयुष को अपने साथ नेपाल ले जा रहा था। यह भी पढ़ें- Auraiya News: 17 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी इसी दौरान रास्ते में आयुष के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने दोनों को पक...