कोडरमा, अगस्त 30 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम बाद में रविवार को एक घर में काम करने के दौरान दिहाड़ी मजदूर की गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ह्कुस्सा निवासी उमेश पासवान (40 वर्ष), पिता लक्ष्मण पासवान के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार उमेश पासवान ठेकेदार के साथ निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। काम के दौरान अचानक वह गिरकर बेहोश हो गया। साथ काम कर रहे मजदूरों और स्थानीय लोगों ने उसे होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार उमेश रोज की तरह रविवार को भी स्नान कर पूजा-पाठ करने के बाद काम पर गया था। परिजनों ने बताया कि वह धार्मिक प्रवृत्ति क...