कोडरमा, अक्टूबर 1 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के मार्गदर्शन में गुरुवार को परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, कोडरमा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिफेंस काउंसिल की अधिवक्ता किरण कुमारी ने कहा कि विधिक जागरूकता का उद्देश्य लोगों को उचित माध्यम से उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देना है। राजेंद्र मंडल ने भी विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए कानून की जानकारी आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: स्कूली बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने कानू...