कोडरमा, अगस्त 4 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। श्रावण मास के द्वितीय सोमवारी 10 अगस्त को आयोजित होने वाली कांवर पदयात्रा को लेकर मंगलवार को आरागारो पंचायत जौंगी में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि मुंशी यादव ने की, जबकि संचालन पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव ने किया। इस बैठक में कांवर यात्रा की संपूर्ण रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कंवर यात्रा गौरी नदी, उतरवानी से पवित्र जल लेकर प्रारंभ होगी। यात्रा डिग्री कॉलेज होते हुए दो मोहनी धाम बैंकुंट मंदिर तक जाएगी, जहां जलाभिषेक कर यात्रा का समापन होगा। बैठक में यात्रा को सफल बनाने के लिए मार्ग में सुरक्षा, स्वच्छता, जलपान और भक्तों की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अगुवाई योग क्रांतिकारी जोड़ी योगाचार्य सुषमा सुमन व योग गुरु प्रदीप ...