कोडरमा, अगस्त 5 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। बाईपास रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक के समीप बाबा निवास शिव वाटिका में बाबाधाम देवघर जाने और वहां से जलाभिषेक कर लौटने वाले कांवरियों की सेवा का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार की रात चतरा और औरंगाबाद से लौट रहे कांवरिए शिव वाटिका पहुंचे, जहां सेवकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। श्रद्धालुओं को चाय-पानी की व्यवस्था की गई। इसके बाद पूजा के उपरांत भजन गायक राजा चौरसिया, दीपक सिंह, आराधना सिंह, विक्की केसरी एवं उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक शिव भजनों की प्रस्तुति दी। भक्ति संगीत से पूरा परिसर शिवमय हो गया और कांवरिए भक्ति रस में सराबोर होकर झूम उठे। यह भी पढ़ें- कांवरियों की सेवा में जुटी शिव वाटिका, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक भोजन कर...