कोडरमा, जुलाई 14 -- Kodarma News: चंदवारा। प्रखंड के कांको पंचायत सचिवालय में बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) का उद्घाटन जिप सदस्य महादेव राम ने किया। मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि स्थानीय मुखिया श्यामदेव यादव मौजूद थे। मौके पर जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि कांको पंचायत भवन में बैंकिंग सुविधा बहाल होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के लोगों को काफी सुविधा होगी, खासकर वृद्धा पेंशनधारियों को पैसे की लेन - देन करने में सुविधा होगी। मौके पर पंचायत पंचायत सचिव किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य गूंजा कुमारी, पंचायत सहायक सोनवती कुमारी, वार्ड सदस्य दशरथ पासवान, बैंक ऑफ़ इंडिया संचालक (वीएलई) राहुल कुमार, ज्ञानी यादव, केबी यादव, सुरेन्द्र यादव, बद्री पंडित समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...