कोडरमा, अक्टूबर 29 -- Kodarma News: चंदवारा। प्रखंड के ग्राम कांको में कथित रूप से अवैध मारा मील संचालन करने का मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया में इसकी वीडियो आने के बाद यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध में वन विभाग के रेंजर रामबाबू कुमार ने बताया कि उन्हें उक्त मामले की सूचना मिली है। मामले की जांच-पड़ताल के बाद हीं कुछ कहा जा सकता है। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से उक्त अवैध आरा मिल संचालित हो रहा है। इसके कारण आसपास के जंगल का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...