Kodarma News: कस्तूरबा की छात्राओं ने शिक्षकों की कमी को लेकर किया हंगामा
कोडरमा, अगस्त 16 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब छात्राओं ने विद्यालय की वार्डन प्रतीक्षा मिंज और शिक्षण व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों की मौजूदगी में छात्राओं ने रो-रोकर अपनी समस्याएं बताईं और विद्यालय में पढ़ाई के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।
छात्राओं के आरोप छात्राओं का आरोप है कि परीक्षा नजदीक होने के बावजूद अब तक पाठ्यक्रम पूरा नहीं कराया गया है। दावा किया कि कई शिक्षक नियमित रूप से पढ़ाने के बजाय सोते रहते हैं। विरोध करने या पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछने पर कथित तौर पर यह कहकर टाल दिया जाता है कि ज्यादा पढ़-लिखकर इंजीनियर नहीं बनना है। छात्राओं का यह भी आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.