कोडरमा, अक्टूबर 6 -- Kodarma News: कोडरमा। जन कल्याण संघर्ष संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार यादव ने कोडरमा फोरलेन सड़क के करमा स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने और झुमरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। डीसी को दिए गए आवेदन में कहा गया कि करमा मेडिकल कॉलेज के समीप यूटर्न के पास हमेशा सड़क दुर्घटना घटती रहती है जबकि झुमरी में स्कूली बच्चों का काफी संख्या में प्रत्येक दिन सड़क पार करने की मजबूरी है जिसमें हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि दोनों जगह पर प्राथमिकता के आधार पर स्पीड ब्रेकर लगाना जाना चाहिए जिससे आमलोगों को राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...