कोडरमा, सितम्बर 21 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। करमा महोत्सव की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब कार्यक्रम से अपनी मां के साथ घर लौट रही 12 वर्षीय किशोरी की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना सोमवार को चंदवारा थाना क्षेत्र के जामुखाड़ी के पास रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच-20 पर हुई। जानकारी के अनुसार, किशोरी सड़क पार कर रही थी, तभी बरही की ओर से आ रहे मिक्सर ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मृतका की पहचान जामुखाड़ी निवासी राजेश सिंह घटवार की पुत्री रानी उर्फ रिया कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जामुखाड़ी में घटवार-घटवाल आदिवासी महासभा की ओर से करमा महोत्सव का आयोजन किया गया था। रानी भी अपनी मां के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों घर लौट रही थीं। इसी दौरान एनएच-20 पार करते सम...