कोडरमा, जुलाई 4 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा, बांझेडीह की बैठक शनिवार को फोरलेन चौक स्थित अमित होटल के समीप मजदूर नेता राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में डीवीसी परियोजना में स्थानीय विस्थापितों को रोजगार दिलाने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सुरेंद्र भाई मोदी ने कहा कि फ्लाईऐश से ओवरलोड ट्रकों का संचालन लगातार किया जा रहा है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों के साथ-साथ पूरे कोडरमा जिले में प्रदूषण फैल रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिनिधिमंडल डीवीसी के मुख्य अभियंता से पुनः वार्ता करेगा। यदि वार्ता में सम्मानजनक समाधान नहीं निकलता है तो दोबारा बैठक बुलाकर अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा की जाएगी। जिला परिषद सदस्य महादेव राम ने कहा कि यदि स्थानीय विस्थापितों की मांगों...