कोडरमा, अक्टूबर 29 -- Kodarma News: कोडरमा। जिले में फुटबॉल के विकास और स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला फुटबॉल लीग का आयोजन बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन विडंबना यह है कि कोडरमा जिले में पिछले कई वर्षों से जिला फुटबॉल लीग का आयोजन नहीं हो पा रहा है। इसके कारण जिले के प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, नियमित प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने और आगे बढ़ने के अवसरों से वंचित होना पड़ रहा है। उक्त बातें पूर्व फुटबॉल खिलाडी धीरज पाण्डेय ने कही। स्थानीय क्लब सीमित संसाधनों के बावजूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ियों को खेल से जोड़े रखने का प्रयास कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: संसाधन विहीन आदिवासी युवा फुटबॉल में दिखा रहे जौहर हालांकि, केवल क्लब स्तरीय टूर्नामेंट के माध्यम से खिलाड़ियों...