कोडरमा, अक्टूबर 26 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को एसआईआर के तहत बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी सारांश जैन ने संयुक्त रूप से की। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रपत्र-1, प्रपत्र-2 एवं प्रपत्र-3 के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को लंबित कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: चार नवंबर को मतदान केंद्...