कोडरमा, जुलाई 3 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। नगर कांग्रेस कमिटी की एक बैठक इमाम क्लिनिक झुमरी तिलैया में नगर अध्यक्ष संजय सेठ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया पर कांग्रेस ने उठाए सवालबैठक में उपस्थित सदस्य बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक, प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी बूथ लेवल एजेंट-2 व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि कोडरमा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने, प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची मे...