Kodarma News: एसआईआर: जिले में 83.17 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा, आज बूथों पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक
कोडरमा, जुलाई 21 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा के लिए सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी, गणना प्रपत्रों के वितरण, डिजिटाइजेशन तथा अब तक की प्रगति की जानकारी साझा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले के तीन लाख 98 हजार 462 मतदाताओं में से तीन लाख 98 हजार 321 मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं। इनमें तीन लाख 31 हजार 416 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। जिले में डिजिटाइजेशन की प्रगति 83.17 प्रतिशत तथा कुल प्रगति 91.12 प्रतिशत दर्ज की गई है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अब तक हुए कार्य पर संतो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.