कोडरमा, अक्टूबर 13 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक हुई। इसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित पूर्व के निर्देशों के अनुपालन और विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना संभावित और संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के उपाय शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। मगर इन आदेशों के पीछे की सच्चाई यह है कि पिछले बैठकों में जारी आदेश का एक प्रतिशत भी पालन नहीं किया गया। आज भी रोड के किनारे गाड़ियां लग रही हैं। सर्विस रोड पर बदस्तूर अतिक्रमण है। रांची-पटना रोड पर अनगिनत गड्ढे हैं। कोडरमा घाटी की सड़क चलने लायक नहीं है। आज भी आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान भी जा रही है।

पुराने आदेशों के पाल...