कोडरमा, नवम्बर 1 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। करीब एक दशक के लंबे इंतजार के बाद रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) का आयोजन जयनगर प्रखंड के दो परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। परीक्षा को लेकर सुबह से ही दोनों केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। अभ्यर्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह के साथ शिक्षक बनने की उम्मीद भी देखने को मिली। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रहा। प्रखंड के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय एवं राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय में दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। दोनों केंद्रों पर कुल 1177 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 816 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 361 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में प्र...