कोडरमा, सितम्बर 20 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। राधाष्टमी के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, झुमरी तिलैया प्रेरणा शाखा द्वारा श्री अग्रसेन भवन में एक घर, एक गो-गुलक अभियान के अंतर्गत 20 गो-गुलकों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष आकृति चौधरी ने कहा कि गौ-सेवा केवल एक सेवा कार्य नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी जिम्मेदारी है। एक घर, एक गो-गुलक अभियान के माध्यम से हमारा प्रयास है कि हर परिवार अपनी दिनचर्या में गौ-सेवा के लिए एक छोटी-सी सहभागिता सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में शाखा सचिव प्रिया अग्रवाल समेत सदस्य प्रीति गुटगुटिया, मीना हिसारिया, बीना जैन, रश्मि गुटगुटिया की उपस्थिति आदि की सहभागिता रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...