कोडरमा, नवम्बर 24 -- Kodarma News: कोडरमा। झारखंड लॉ कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारी संघ का चुनाव कराया गया। इसमें एके भट्टाचार्य को अध्यक्ष, महजबी परवीन को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार सिंह सचिव और प्रभाकर तिवारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्राचार्य डॉ. विकास राय के उपस्थिति में कराई गई। वहीं चुनाव प्रक्रिया में निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में खुर्शीद आलम और प्रो. आरपी दत्त ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चुनाव की प्रतिलिपि संस्थान के सचिव डॉ. डीएन मिश्रा को समर्पित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...