कोडरमा, जुलाई 25 -- Kodarma News: कोडरमा। चेचाई, चाराडीह स्थित विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को सीसीए गतिविधि के अंतर्गत कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए "उद्यमिता" विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने अभिनव व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने आधुनिक तकनीक के माध्यम से ऐसे व्यवसाय विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की, जो समाज की वास्तविक समस्याओं का समाधान कर सकें। एक छात्र समूह ने खाद्य पदार्थों के पैकेट पर स्मार्ट इंडिकेटर लगाने का सुझाव दिया, जिससे बिना पैकेट खोले ही यह पता चल सके कि भोजन खाने योग्य है या नहीं। विद्यार्थियों का मानना था कि यह तकनीक खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में उपयोगी साबित हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...