कोडरमा, अगस्त 11 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपचो में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक किट का वितरण किया गया। शैक्षणिक किट का वितरण पंचायत समिति सदस्य बाजो दास एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रेखा देवी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सकलदेव राम ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध होने से उन्हें काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर सहायक शिक्षक सुरेश चंद्र रजक, विनोद कुमार अवधिया, बैजनाथ सिंह, मेघनाथ यादव, सुनील कुमार यादव, आईसीटी अनुदेशक खुश्बू कुमारी एवं ज्योति कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Siwan News बच्चों के बीच किया निशुल्क पाठ्य सामग्री यह भी पढ़ें...