कोडरमा, जुलाई 16 -- Kodarma News: डोमचांच। प्रखंड के उच्च विद्यालय फुलवरिया में करीब 25 लाख की लागत से दो नए कमरों का निर्माण कराया जाएगा। इसका शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, प्रमुख सतनारायण यादव, मुखिया संजय मेहता एवं पप्पू यादव ने गुरुवार को किया। जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस योजना को स्वीकृति दी गई है। इस अवसर पर कृष्ण मुरारी मेहता, नीलू देवी, नागेश्वर मेहता, बैजनाथ मेहता, रामदेव मेहता, मुनी लाल मेहता, राधेश्याम स्वर्णकार, विजय यादव, कौशलेश पांडे सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...