कोडरमा, अगस्त 10 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच के नवलशाही थाना क्षेत्र के बच्छेडीह पंचायत के ताराटांड़ नीचे टोला में चोरों द्वारा बंद घर से नगदी समेत जेवरात की चोरी कर ली। घटना रविवार देर रात की है। जिस घर में चोरी हुई उस घर का परिवार कोलकाता में इलाज के लिए गया हुआ था। गृहस्वामी उर्मिला देवी ने बताया कि वे कुछ दिनों पूर्व से कोलकाता में रहकर अपने पति का इलाज करवा रही हैं। बताया कि चोरी की घटना का पता फोन के माध्यम से उन्हें पड़ोसियों से मिला, जिससे उन्हें मालूम चला की उनके घर का खिड़की तोड़कर चोर घर में घुसे और अलमीरा और पलंग के बॉक्स को खोल कर उसमे रखे नगदी व जेवरात की चोरी कर ली।उर्मिला देवी ने बताया की उन्होंने बेटी के शादी के लिए घर में ढाई लाख नगद व सोने के अंगूठी व चैन रखा था, जो गायब है। घटना के बाद उर्मिला देवी की...