Kodarma News: इनरव्हील क्लब ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर निकाली रैली
कोडरमा, जुलाई 9 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा द्वारा स्लम क्षेत्र तिलैया बस्ती में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बालिका शिक्षा और बालिकाओं के सम्मान के प्रति जागरुकता फैलाना था। मौक़े पर क्लब की अध्यक्ष कंचन भदानी ने कहा कि इनरव्हील क्लब कोडरमा समाज में लैंगिक समानता और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कहा कि क्लब आने वाले समय में बालिका शिक्षा के लिए भी कार्य करेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप सचिव रितु तरवे, रंजीता सेठ और रिमिका वर्मा व अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.