कोडरमा, अक्टूबर 14 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, प्रतिनिधि। इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा की ओर से महिलाओं के बीच आपसी प्रेम, मित्रता, एकता और सौहार्द की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से गरबा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा की धुन पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम के दौरान सदस्याओं ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने के साथ खुशियों के पल साझा किए। गरबा नृत्य के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिल-जुलकर नृत्य किया और आयोजन को यादगार बनाया।इस यह भी पढ़ें- Ranchi News: इस्पात क्लब मेकॉन गरबा नाइट का हुआ आयोजन अवसर पर अक्टूबर माह में जन्मदिन मनाने वाली क्लब की...