कोडरमा, नवम्बर 17 -- Kodarma News: कोडरमा। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच 19 नवंबर को सेक्रेड हार्ट स्कूल और संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला जायेगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच 20 नवंबर को ग्रिजली विद्यालय और झारखंड पब्लिक स्कूल के बीच खेला जायेगा। फाइनल मुकाबला रविवार 22 नवंबर को खेला जायेगा। सभी मैच चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में खेले जायेंगे। उक्त आशय की जानकारी केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और सचिव दिनेश सिंह ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...