कोडरमा, अक्टूबर 15 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन (केडीसीए) के तत्वावधान में सत्र 2026-27 के इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ गुरुवार को हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डीएफओ रौशन कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को पूरी लगन और खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्हें प्रतिदिन अपने खेल में हुई गलतियों की समीक्षा कर उनमें सुधार करना चाहिए, न कि उन्हें अगले दिन के लिए छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं हैं। खिलाड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर अपना भविष्य संवार सकते हैं। सीआईएसएफ के पूर्व असिस्टेंट कमांडेंट दामोदर सिंह ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के लिए केडीसीए की यह पहल सराहनीय है। नग...