कोडरमा, अक्टूबर 10 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा जिले में दुर्गा पूजा तैयारियां जोर पकड़ चुकी है। आस्था और उत्साह के बीच बाजार तैयार है। शहर के पूजा भंडार की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। झुमरीतिलैया के स्टेशन रोड स्थित पूजा भंडार के दुकानदारों की मानें तो इस वर्ष पूजन सामग्री समेत अन्य सामानों की कीमतों में 15 से 20 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। यह भी पढ़ें- Chatra News: महंगाई के बावजूद करोड़ों के कारोबार की है उम्मीदपूजन सामग्री की कीमतें और खरीदारी दुकानदारों के अनुसार, कलावा और रोली, कपूर, धूप, नारियल, चुनरी की बिक्री में तेजी है। वहीं, नवग्रह की लकड़ी 30 से 40 रुपये, घी 500 से 1000 रुपये किलो, सूखा मेवा 500 रुपये किलो और हवन सामग्री 150 रुपये किलो उपलब्ध है। ढाई सौ ग्राम की हवन सामग्री का पैकेट 35 रुपये में म...