Kodarma News: आसनसोल-वाराणसी ट्रेन से 305 लीटर महुआ शराब जब्त
कोडरमा, सितम्बर 27 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जीआरपी की टीम ने बिहार जाने वाली आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन में रविवार की शाम छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की। पुलिस ने ट्रेन से कुल 305 लीटर महुआ शराब के साथ 12 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गया।जीआरपी ने बरामद शराब को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार, शराब की खेप बिहार ले जाने की तैयारी थी। तस्कर की पहचान के लिए जीआरपी मामले की जांच कर रही है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।बताते चलें कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद झारखंड के रास्ते बिहार में शराब की तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं। इसे लेकर रेल पुलिस और जिला पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.