कोडरमा, जुलाई 21 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के शिवपुर, बासोडीह, समलडीह, बरियारडीह, मरचोई समेत आसपास के गांवों में मंगलवार को पारंपरिक आस्था और उत्साह के साथ सामूहिक आषाढ़ी पूजा हुई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर महारानी स्थान में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार बलि अर्पित की। पूजा संपन्न होने के बाद महारानी स्थान का पट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया, जिसे अब आश्विन माह में दुर्गा पूजा की अष्टमी के दिन विशेष पूजा के बाद पुनः खोला जाएगा। पूजा के दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से बलि अर्पित की, जबकि कई श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा के अनुसार अलग-अलग पाठों की भी बलि दी। इसके बाद प्रसाद को घर ले जाकर ग्रहण किया गया। मुख्य पूजा के उपरांत ब्राह्मणों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। ...