Kodarma News: आर्ट इम्पैक्ट की प्रतियोगिता में 45 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
कोडरमा, अक्टूबर 28 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। आर्ट इम्पैक्ट की ओर से आयोजित रंगोली व पेपर लैंप प्रतियोगिता में करीब 45 छोटे बच्चों और बड़े छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता, कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। किसी ने रंगों के सुंदर संयोजन से आकर्षक रंगोली बनाई, तो किसी ने बेकार कागज का इस्तेमाल कर खूबसूरत पेपर लैंप तैयार किए। बच्चों की कलाकृतियों में दिवाली की उमंग, रंगों की चमक और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव साफ नजर आया। आर्ट इम्पैक्ट के शिक्षक उदय रॉय पिछले करीब दस वर्षों से कला को लोगों तक पहुंचाने और बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.