कोडरमा, अक्टूबर 28 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि । आजाद क्लब गुमो के तत्वावधान में झुमरिया टांड मैदान में आयोजित नकुल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट आरागारो की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में बाराडीह को दो गोल से हराकर खिताब को अपने नाम कर लिया। प्रदर्शन के आधार पर परागरों के गोलकीपर राहुल टुडू को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया, जबकि सनी राज मैन ऑफ द मैच बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथ के रूप से राजद के वरीय नेता सुभाष प्रसाद यादव, जबकि झुमरी तिलैया नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोहर कुमार राम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। अतिथियों ने विजेता, उपविजेता, मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज को नकद राशि और शील्ड देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि खेल हमें अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। जितेंद्र कुमार राम और श...