कोडरमा, सितम्बर 7 -- Kodarma News: कोडरमा. वरीय संवाददाता । रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आरपीवाईटीटीसी एलुमनी एसोसिएशन के बैनर तले एसोसिएशन के अध्यक्ष अमलेश कुमार की अध्यक्षता में आम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों के बीच कई प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। मौके पर एसोसिएशन के सचिव सुशील कुमार, उपाध्यक्ष सूरजदीप ठाकुर, संयुक्त सचिव सुजीत कुमार यादव, कोषाध्यक्ष मदन ठाकुर के अलावा सदस्य खगेंद्र दास, सूरज दास, पवन यादव, नेहा कुमारी, ऋचा कुमारी, रंजीत कुमार, संतोष कुमार एवं पिंटू यादव मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...