कोडरमा, अगस्त 21 -- Kodarma News: सतगावां । थाना क्षेत्र के ग्राम सिहास में पारिवारिक विवाद को लेकर शुक्रवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति के पहचान इंद्र मांझी 45 वर्ष, पिता स्वर्गीय दुखन राम, ग्राम सिहास टोला मुसहरिया निवासी के रूप में की गई है। मृतक छह बच्चों का पिता था।

पारिवारिक कार्यक्रम और शराब मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया कि गांव में ही घर के कुछ दूरी पर चचेरे भाई के यहां बच्चे के जन्म उत्सव की छठीयारी कार्यक्रम चल रहा था,घर के सभी सदस्य पत्नी समेत वहीं चाचा के यहां छठियारी में सम्मिलित होने के लिए गए थे। चचेरा भाई टिंकू राम ने बताया कि इसी दौरान इंद्र मांझी काफी शराब पी रखा था, नशे की हालत में कई बार पत्नी को बुलाने के लिए गया, पत्नी वहां से नहीं आई इसी बात के कारण इंद्र मांझी ने घर के कमरे...