Kodarma News: आज से लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे सरकारी बैंक
कोडरमा, सितम्बर 10 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। वर्किंग डे पांच दिन करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। इस कारण सरकारी बैंक लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे। आज हड़ताल का आह्वान किया गया है। वहीं महीने का दूसरा शनिवार और रविवार होने के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। हड़ताल को सफल बनाने के लिए बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को विभिन्न बैंक शाखाओं का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों से हड़ताल में सक्रिय भागीदारी करने और उसे सफल बनाने का आह्वान किया गया। यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों को बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मांगों और मुद्दों की भी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- आज रहेगी बैंकों में हड़ताल, करीब 2 हजार बैंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.