कोडरमा, अगस्त 23 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरीतिलैया के पवित्रधाम झरनाकुंड से जिले के प्रसिद्ध ध्वजाधारीधाम तक सोमवार को कांवर पदयात्रा निकाली जाएगी। कांवर पदयात्रा को लेकर शहरी क्षेत्र में भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: नन्हें कांवरियों की भक्ति ने मोहा शहरवासियों का मन, गूंजे हर-हर महादेव के मंत्रयातायात व्यवस्था प्रशासन के अनुसार, कांवर पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। पदयात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर भीड़ बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ऐसे में स्कूल बसों के जाम में फंसने और ...