कोडरमा, जुलाई 24 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया] निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष रमेश हर्षधर एनएचएआई की टीम के साथ एक बैठक की। बैठक में बाइपास रोड स्थित आजाद मुहल्ला में वर्षों से चली आ रही जल जमाव की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान व जलजमाव की समुचित निकासी को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में जल निकासी की मौजूदा स्थिति व समस्या के प्रमुख कारणों पर चर्चा हुए स्थायी समाधान की दिशा में शीघ्र कार्य शुरू करने पर सहमति बनी। बैठक में निर्णय लिया गया नगर परिषद व एनएचएआई के आपसी समन्वय से कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जायेगा, ताकि बरसात में स्थानीय नागरिकों को जल जमाव से होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...