कोडरमा, जुलाई 23 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। छह माह से मानदेय भुगतान नहीं होने के विरोध में झारखंड स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ (सीटू) के बैनर तले जिले के सदर अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के पहले ही दिन जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। जांच, सफाई, दवा वितरण और मरीजों की देखभाल जैसी आवश्यक सेवाओं पर इसका सीधा असर पड़ा। कर्मचारियों ने समाहरणालय परिसर से जुलूस निकालकर सदर अस्पताल तक मार्च किया, जहां धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान "हमारी मांग जायज है", "मजदूरी की चोरी बंद करो", "स्वास्थ्य विभाग होश में आओ" और "कमांडो कंपनी होश में आओ" जैसे नारे लगाए गए।

हड़ताल और उसके प्रभाव संघ के अध्यक्ष रंजीत राम की अ...