कोडरमा, अक्टूबर 12 -- Kodarma News: कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र के असनाबाद में जुआ खेलते चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चारों की गिरफ्तारी रविवार देर रात की गई थी। सोमवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंबाटोला-बारां टोला निवासी मोहम्मद नसीम, मोहम्मद वसीम, राहुल और मोहम्मद शमशेर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात हजार रुपये नकद, तीन बाइक और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। यह भी पढ़ें- Ghumla News: विशुनपुर में जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...